Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 9:45:55 AM

वीडियो देखें

लोक कल्याण मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

लोक कल्याण मेले के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

बहराइच 25 मार्च। वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाराज सिंह इण्टर कालेज परिसर में आयोजित 03 दिवसीय लोक कल्याण मेले के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण का केन्द्र स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। लोक कल्याण मेले के दूसरे दिन जहाॅ जिले के विभिन्न अंचलों के स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये वहीं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों राम शंकर मौर्या एण्ड पार्टी व शिवराम यादव एण्ड पार्टी द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित गीत एवं लोकगीत तथा भजन इत्यादि की प्रस्तुति की गयी। लोक कल्याण मेला के दूसरे मुख्य मंच पर स्कूली बच्चों का दबदबा रहा। कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालय जरवल के बच्चों द्वारा पाॅव मे पायल, कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालय कैसरगंज के बच्चें द्वारा जय हो, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तप्पेसिपाह के बच्चों द्वारा भारत हमको जान से प्यारा है तथा स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरई-उमरी के बच्चों द्वारा सेना के परिवेश में देश भक्ति गीत, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शरदपारा के बच्चें द्वारा सरस्वती वन्दना व गणेश वन्दना के साथ-साथ जलवा-जलवा इत्यादि गीत प्रस्तुत किये गये। लोक कल्याण मेले के अवसर पर जहाॅ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुॅचाये जाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल सजाये गये हैं। वहीं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा विभागीय प्रचार सामग्री ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का वितरण किया जा रहा है तथा विभाग की 02 एलईडी वैन के माध्यम से लोक कल्याण मेले के प्रथम दिन से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लोक कल्याण मेले के प्रथम दिन श्रम विभाग द्वारा उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनान्तर्गत चिकित्सा सुविधा के 3850 लाभार्थियों को रू. 11550000, मातृत्व हितलाभ के 273 लाभार्थियों को रू. 1248000, शिशु हितलाभ के 904 लाभार्थियों को रू. 11940000, बालिका मदद के 7 लाभार्थियों को रू. 175000, शिक्षा सहायता के 230 लाभार्थियों को रू. 402000, कन्या विवाह के 69 लाभार्थियों को रू. 3795000 व मृत्यु एवं अन्त्योदय के 26 लाभार्थियों को रू. 5850000 इस प्रकार कुल 5359 लाभार्थियों के सापेक्ष रू. 34960000 धनराशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया था। इसी प्रकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड एसेस्ट) के अन्तर्गत उद्यान विभाग द्वारा बागवानी में मशीनीकरण 30 पावर नैपसेक स्प्रेयर तथा 05 पावर ट्रिकल व गार्डेन टैªक्टर एवं प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के उपघटक ‘पर ड्राप मोर क्राप’ (माइक्रोइरीगेशन) के अन्तर्गत 05 कृषकों को स्पिं्रकलर सिस्टम का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक/कवि संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर एस.पी. शुक्ल, पयागपुर के सिद्धार्थ यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अमर कान्त सिंह सहित अन्य अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, श्रमिक नेता योगेन्द्र मणि त्रिपाठी, कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राओं सहित अन्य सम्बन्धित लोक मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *