कैसरगंज (बहराइच) सांसद बृजभूषण शरण सिंह शानिवार की शाम भाजपा पदाधिकारियों के साथ विधानसभा कैसरगंज के ग्राम दिकौली कला पहुँचे। वहां पहुँच कर उन्होंने परमहंस पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष ओंकार प्रसाद पाण्डे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। इसके पश्चात सासंद श्री सिंह ग्राम रसूलाबाद पहुँचे। वहां पहुँच कर उन्होंने समाजसेवी गुरू प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके पौत्र जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह व पुत्र हरिराम सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात वे रूकनापुर कला पहुँचे वहां उन्होंने बूथ अध्यक्ष अंकित सिंह के पिता दिनेश कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसके बाद वे ग्राम नकौडा पहुँचे। वहां पहुँचकर उन्होंने जगदीश सिंह के भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके पश्चात वे ग्राम अख्तियारा पुर पहुँचे। वहां पहुँच कर उन्होंने पूर्व मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनसंघ राजकरण सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी मे वे सभी के साथ तन मन धन से साथ है। इस मौके पर प्रभात सिंह, नरेन्द्र चौधरी, विवेक शर्मा,कृष्ण पाल सिंह,आदर्श सिंह, आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






