रुपईडीहा बहराइच। रुपईडीहा वन क्षेत्र में इस समय बिना परमिट के हरे पेड़ धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं। क्षेत्र के लकड़ी ठेकेदारों द्वारा वन विभाग की मिली भगत से इस कार्य को अंजाम दे रहे है। जब की सूबे के मुख्यमंत्री जहाँ पौधे लगाकर प्रदेश वासियों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेषित कर रहे है।साथ ही साथ फ्री में पौधे भी उपलब्ध करा रहे है।लेकिन रुपईडीहा वन क्षेत्र के अंतर्गत इसके विपरीत ही हो रहा है। बीते दिनों रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज वीरपुर निवासी परशुराम ने अपने चार सागवन के पेड़ एक ठेकेदार के हाथ बेचा था। ठेकेदार ने परमिट न बनवा कर रुपईडीहा रेंज के वन दरोगा विनय राणा की मिलीभगत से पेड़ काटकर वन विभाग के राजस्व का हजारों का चूना लगाया जा रहा है।इसी तरह जोधापुरवा निवासी सुगऊ ने चार पेड़ आम के बेचे थे। इसे भी ठेकेदार ने वन दरोगा की मिलीभगत से उक्त आम के हरे पेड़ कटवा लिया। जिससे वन विभाग का लाखों का राजस्व का चूना लगा है। अगर इसी तरह बिना परमिट के पेड़ काटे जाएंगे तो वो दिन दूर नही जब ये भ्रष्टाचारी कर्मचारी वन विभाग को कंगाल बना देंगे।
इस संबंध में जब क्षेत्रीय वन दरोगा विनय राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी मैं जाकर देखता हूं लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है। इस संबंध में जब पत्रकारों ने वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अनूप कुमार बाजपेई से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी आपके द्वारा मुझे जानकारी हुई है। जांच कराकर जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही करूंगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






