बहराइच : भारत तथा विदेशों से लौट रहे अप्रवासी नागरिकों व मजदूरों को उनके गृह जनपद तक भेजे जाने की निगरानी नेपाली सेना करेगी।
गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 900000 नेपाली भारत तथा अन्य देशों से नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं।
जिन को उनके गृह जनपद तक पहुंचाए जाने में अब तक बडी अवस्था देखने को मिल रही थी। जिसके कारण कोरोना संक्रमण पहाड़ों तक पहुंच रहा है। इसी कारण नेपाल सरकार ने यह निर्णय लिया है। नेपाली नागरिकों व श्रमिकों को भारत से नेपाल में प्रवेश करने के लिए नेपाली सरकार ने 20 बॉर्डर चिन्हित किये हैं।
इसी के साथ लॉकडाउन 12 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। तथा भारत से लगने वाली सीमा व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक 30 जून तक बढ़ा दी गई है।
इधर रुपईडीहा कस्बे में भारी संख्या में नेपाली श्रमिकों का आना लगातार जारी है। रविवार उत्तराखंड हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ दिल्ली महाराष्ट्र गुजरात से हज़ारों श्रमिक विभिन्न सवारी साधनों से पहुंचे। इनमें कुछ तो प्राइवेट वाहन के जरिए रुपईडीहा तक काफी किराया दे कर आए हैं। जबकि कुछ लोग ट्रेनों से लखनऊ तथा गोंडा तक आए जहां से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन्हें रुपईडीहा तक सरकारी बसों के माध्यम से भेजा गया है। इधर ऐसी खबरें भी आ रही हैं की रुपईडीहा से नेपाल के विभिन्न जिलों को जिन बसों को लगाया गया है वह इन नागरिकों व श्रमिकों से दूना किराया उसूल रही हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






