भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी का निधन बरेली फतेहगंज पश्चिमी__ नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला साहूकारा में आज सुबह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर सत्येंद्र सिंह की पत्नी का बीमारी के चलते देहांत हो गया जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही कर्मठ जुझारू तीन बार भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी में रहे माननीय श्री ठाकुर सत्येंद्र सिंह की धर्मपत्नी आशा देवी उम्र 55 साल का बीमारी के चलते आज सुबह चार बजे स्वर्गवास हो गया स्वर्गीय आशा देवी को लीवर इन्फेक्शन था लॉक डाउन की वजह उन्हें पूर्णता इलाज नहीं मिल सका ईश्वर आशा देवी को अपने चरणों में स्थान दें आशा देवी अपने पीछे पति और तीन पुत्र सोनू, प्रवीण, अमित, और एक पुत्री इंदु एवं नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गई है जिला बरेली तहसील मीरगंज कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में स्थित एशिया की मानी हुई रबर फैक्ट्री में सुपरवाइजर पद पर रहे ठाकुर सत्येंद्र सिंह के पुत्र प्रवीण आर्मी रुड़की में तैनात है लॉक डाउन से पहले अपने घर पर छुट्टी बिताने अपने घर आए हुए थे कोरोना वायरस संक्रमित महामारी लॉक डाउन की वजह से छुट्टी खत्म होने के बाद भी नहीं जा सके इसी कारण तो घर पर ही थे और उनकी पुत्री इंदु अपनी ससुराल से अपने मायके फतेहगंज पश्चिमी आई हुई थी वह भी लॉक डाउन की वजह से अपनी ससुराल ना जा सकी मृतक आशा देवी की मौत की खबर सुन कस्बे में कोहराम मच गया और देखने वालों का तांता लग गया वहां पहुंचे सभी लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक आशा देवी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की, बरेली से लादेन मंसूरी की रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






