पीलीभीत से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रोहित गौतम की रिपोर्ट
पीलीभीत। जनपदके हॉटस्पॉट अमरिया में सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही यहाँ सुबह के वक़्त अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र ने निरीक्षण कर जरूरी सेवाओँ की आपूर्ति और बाकी चीज़ों का जायज़ा लिया।
एसडीएम अमरिया सौरभ दुबे ने गलियों में जाकर सील छेत्रो को देखा ताकि लॉकडाउन का कोई उल्लंघन न करने पाए। रविवार को अमरिया को सील किए जाने का दूसरा दिन है। लोगों ने घर मे ही इबादत व पूजा-अर्चना की, पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए आए वाहन को नहर पुल पर रोक दिया गया। जिससे लोगों को एक-एक कर के ही सिलेंडर लाने की अनुमति दी गई। इससे कुछ लोगों को दिक्कतें हुईं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






