बहराइच। प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एंव चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि सहकारी गन्ना समितियों के पर्ची निर्गमन एवं अन्य कार्यों में शुचिता तथा पारदर्शिता लाये जाने हेतु विकसित की गई ई.आर.पी. व्यवस्था लॉकडाउन की अवधि के समय कारगर साबित हो रही है। उन्होने बताया कि इस व्यवस्था में गन्ना कृषकों को समस्त सूचनाएं आॅन लाइन पोर्टल एंव ई-गन्ना एप के माध्यम से घर बैठ उपलब्ध हो रही है, तथा गन्ना पर्ची की सूचना एस.एम.एस. से किसानों को उनके मोबाइल पर तत्काल मिल रही है। श्री भूसरेड्डी ने बताया की ई.आर.पी. के माध्यम से किसानों को ऑनलाइन पोर्टल ‘‘डब्लूडब्लूडब्लू डाट केनयूपी डाट इन’’ व ‘‘ई-गन्ना एैप’’ पर समस्त सूचनाएं सुगमता से उपलब्ध हो पा रही हैं। इस व्यवस्था से किसानों के गन्ने की आपूर्ति लॉकडाउन की अवधि के समय भी चीनी मिलों को सही समय पर हो रही है। उन्होने बताया कि प्रदेश के 41.76 लाख गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों को 5.18 करोड़ गन्ना पर्ची जारी की गई है, जिसमे 9.13 लाख छोटे किसान हैं जिन्हे लगभग 23 लाख पर्ची जारी की गई है। श्री भूसरेड्डी ने यह भी बताया की 01 करोड़़ 85 लाख बार ‘‘डब्लूडब्लूडब्लू डाट केनयूपी डाट इन’’ वेबसाईट को हिट किया गया है तथा लगभग 6 करोड 30 लाख बार किसानों के आंकडों का अवलोकन किया गया तथा 15 लाख 20 हजार किसानों द्वारा ‘‘ई-गन्ना एैप’’ डाउनलोड किया गया एवं लगभग 33.62 करोड़ बार ऐप को हिट किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






