Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, October 22, 2026 11:20:08 AM

वीडियो देखें

गोंडा :में गला घोंटकर की गई थी विनोद की हत्या, शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में पड़ा मिला

गोंडा :में गला घोंटकर की गई थी विनोद की हत्या, शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में पड़ा मिला
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार शबनम सिद्दीकी की रिपोर्ट

गोंडा : में एक गांव के मजरे गायघाट के रहने वाले विनोद उर्फ पुत्तन की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मामले में विनोद उर्फ पुत्तन के भाई ने थाना खोड़ारे में गुरुवार को एक युवती समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के खुटिहन के मजरा गायघाट के रहने वाले विनोद उर्फ पुत्तन का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में गांव के समीप गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। वहां से कुछ दूरी पर विनोद की बाइक खड़ी मिली थी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनोद उर्फ पुत्तन के गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
गुरुवार को विनोद के भाई बबलू निषाद ने थाना खोड़ारे में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत घारीघाट के मजरा चैपुरवा की रहने वाली मैना देवी से उसके भाई विनोद उर्फ पुत्तन का संबंध था, दोनों अक्सर एक दूसरे से मोबाइल से बात किया करते थे। आरोप है कि 04 फरवरी की सुबह मैना देवी ने फोन करके विनोद को अपने घर बुलाया।
इसके बाद देर शाम चैपुरवा गांव के रहने वाले दीप नारायण उर्फ घलोले पांडे, प्रदीप व ध्रुव के साथ मिलकर विनोद की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद विनोद की बाइक को गन्ने के खेत के बगल चकरोड में खड़ी करके भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *