Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 12:50:09 PM

वीडियो देखें

बलरामपुर : में प्राणघातक हमला कर बीस हजार रुपए लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज

बलरामपुर : में प्राणघातक हमला कर बीस हजार रुपए लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार शबनम सिद्दीकी की रिपोर्ट

बलरामपुर : में हमला कर बीस हजार रुपए लूटने के आरोप में नगर कोतवाली में तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज हुआ है। रेहरा थाना क्षेत्र के नंदलालडीह किशुनपुर ग्रंट निवासी रामचंदर पुत्र श्रीराम ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि पिछले वर्ष दो फरवरी करीब तीन बजे दिन में बलरामपुर बैंक से पैसा निकालकर आते समय गेल्हापुर मंदिर से पहले स्थित बाग में कुछ लोगों ने रोक लिया। गाली व धमकी देते हुए बैंक से निकाले रुपए की मांग करने लगे। मना करने पर तमंचे से फायर कर दिया। जमीन पर बैठ जाने के कारण वह बच गया। आसपास के लोगों के जमा हो जाने के कारण आरोपी असलहा लहराते हुए बोलेरो में बैठ कर चले गए। घटना की सूचना नगर कोतवाली व पुलिस अधीक्षक को दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विजय यादव, होले, धुन्नी निवासीगण किशुनपुर व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार को दी गई है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *