Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 11:47:11 AM

वीडियो देखें

अयोध्या-विषय के प्रति चिंतन-मनन करने से लक्ष्य तक पहुंचना होगा आसान -न्यायाधीश!

अयोध्या-विषय के प्रति चिंतन-मनन करने से लक्ष्य तक पहुंचना होगा आसान -न्यायाधीश!
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार #ERROR! की रिपोर्ट

अयोध्या जनपद के सोहावल क्षेत्र में स्थित श्रीराम बल्लभा इंटर कालेज ड्योढ़ी बाजार में आयोजित कार्यक्रम ‘ मैं तैयार हूं’ के तहत दो दिवसीय कार्यशाला के समापन हो चुका है. कार्यक्रम के अंतिम दिन बच्चों को संबोधित करते हुए न्यायाधीश राकेश यादव ने कहा कि विषय के प्रति चिंतन-मनन करने से लक्ष्य तक पहुंचना बहुत आसान होगा.मन में पास और फेल होने का भय ना रखें.वुधवार को श्रीराम बल्लभा इंटर कालेज ड्योढ़ी बाजार में समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जनपद सुल्तानपुर से आए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश यादव ने कहा मन मे परीक्षा का भय रखकर परीक्षा की तैयारी न करे. उन्होंने कहा सामने केवल अपना लक्ष्य रखे. जिससे सफलता अवश्य कदम चूमेंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दूसरे न्यायाधीश और न्यायिक मजिस्ट्रेट देवर्षि देव कुमार ने कहा परीक्षा पास या फेल होने के लिए नही होती है. इसका उद्देश्य ज्ञानार्जन होता है.माध्यमिक शिक्षा के जिला लेखाधिकारी ने इस बात पर बल दिया कि पढ़ाई परीक्षा से चौबीस घण्टे पहले बंद कर विषय के प्रति चिंतन और मनन किया जाना चाहिए. इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक तिवारी सहित शिक्षकों ने आगन्तुकों का स्वागत और सम्मान किया.इस दौरान मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय कबड्डी की खिलाड़ी कोमल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. मौजूद लोगों में अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुधीर मिश्रा,कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा,राकेश दुवे गिरजेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कालेज के छात्र व छात्राए और अभिभावक मौजूद रहे.।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *