मिल्कीपुर क्षेत्र के कुमारगंज बाजार से सटे हुए ग्रामसभा बवां स्थित महर्षि बामदेव आश्रम (ठाकुरद्वारा) भक्तों के आस्था का केंद्र बिंदु बना हुआ है। बताया जाता है कि यह स्थल सैकड़ों वर्ष पुराना है यहां पर शिवलिंग जमीन से स्वयं ही प्रगट हुआ है। शिवलिंग के प्रकट होने के बाद लोगों ने इसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी यहां शिव मंदिर के साथ-साथ राम दरबार कृष्ण मंदिर हनुमानगढ़ी पार्वती मंदिर गायत्री मंदिर भी स्थित है। वर्तमान शिव मंदिर के पुजारी शिवराम दास यहां लगभग 22 वर्ष से निरंतर पूजा पाठ कर रहे हैं। यहां पर भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी पर 10 दिन का मेला लगता है जिसमें काफी भीड़ उमड़ती है। भगवान भोलेनाथ के दरबार में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भक्त एवं भगवान का अटूट एवं अनोखा रिश्ता होता है। भगवान सदा ही अपने भक्तों पर असीम कृपा बनाए रखते हैं। अपने भवसागर दुखों से भक्त भगवान की कृपा से ही पार होता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






