Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, May 25, 2025 11:59:24 PM

वीडियो देखें

बहराइच। साहित्यिक पुरस्कारों के लिए राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने कार्मिकों से माॅगे प्रस्ताव

बहराइच। साहित्यिक पुरस्कारों के लिए राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने कार्मिकों से माॅगे प्रस्ताव

बहराइच। उत्तर प्रदेश की देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषाओं/बोलियांे, उर्दू भाषा (फारसी लिपि) के साहित्य की समृद्धि, प्रचार एवं राज्य कर्मियों में साहित्यिक अभिरूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की प्रख्यात साहित्यिक संस्था, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा राज्यकर्मियों तथा सेवानिवृत्त राज्यकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किया जाना है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के महामंत्री डाॅ. दिनेश चन्द्र अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अन्तर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान वर्ष 2019-20 के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियो को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली प्रदेश की भाषाओं/बोलियों में दीर्घ कालीन साहित्यिक सेवा के लिए चार पुरस्कार (दो गद्य एवं दो पद्य हेतु) देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली उत्तर प्रदेश की भाषाओं/बोलियों में गद्य की तीन एवं पद्य की पांच कृतियों हेतु आठ पुरस्कार दिये जाने हैं। इसके अतिरिक्त हिन्दी भाषा/प्रदेश की बोलियों में दीर्घकालीन सेवा हेतु सेवानिवृत्त राज्यकर्मियों को गद्य/पद्य में एक-एक पुरस्कार एवं गद्य/पद्य की पुस्तकों पर एक-एक पुरस्कार दिया जाना है। इसके साथ ही हिन्दीतर भाषा-भाषी प्रदेशों के राज्यकर्मियों को गद्य या पद्य में दीर्घकालीन सेवा हेतु एक पुरस्कार एवं पद्य की मौलिक कृति पर एक पुरस्कार प्रदान किया जाना है। उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों हेतु उर्दू भाषा/फारसी लिपि में दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा हेतु दो पुरस्कार (गद्य या पद्य) उर्दू भाषा फारसी लिपि में रचित या अन्य भाषा में लिखित मौलिक पुस्तक की फारसी लिपि में अनुवादित/लिप्यंतरित गद्य या पद्य की कृति के लिए एक पुरस्कार एवं पद्य में लिखी गयी पुस्तक के लिए एक पुरस्कार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा निवृत्त कर्मियों को फारसी लिपि में लिखित उर्दू भाषा में एक पुरस्कार दीर्घाकालीन सेवा में गद्य या पद्य हेतु तथा पद्य की श्रेष्ठ पुस्तक हेतु एक पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इन सभी पुरस्कारों की धनराशि एक-एक लाख होगी। हिन्दी/उर्दू गद्य/पद्य मे सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त यात्रा वृत्तांत, आत्मकथा, जीवनी, संस्कृति, संस्मरण, विज्ञान, पर्यावरण, अद्यावधिक विषय, आलोचनात्मक साहित्य, भूगोल, इतिहास, दर्शन, पौराणिक, शिक्षा एवं वित्त से सम्बन्धित पुस्तकें या अन्य भाषा में लिखी गयी उपयोगी पुस्तकों का हिन्दी/उर्दू में किये गये अनुवाद की पुस्तकें भी पुरस्कार हेतु विचारणीय होंगी। इच्छुक साहित्यकार राज्यकर्मी 30 नवम्बर 2019 तक अपनी प्रविष्टियाॅ प्रेषित कर सकते हैं। श्री अवस्थी ने बताया कि गद्य हेतु पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, भगवती चरण वर्मा पुरस्कार, पद्य हेतु भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार, व गद्य की मौलिक कृति पर अमृतलाल नागर पुरस्कार डा. विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार, श्याम सुन्दर दास पुरस्कार, जयशंकर प्रसाद पुरस्कार, पद्य की मौलिक कृति पर जयशंकर प्रसाद पुरस्कार, डा शिवमंगल सिंह सुमन पुरस्कार, गया प्रसाद शुक्ल सनेही पुरस्कार, डा हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार, रामधारी सिंह दिनकर पुरस्कार, तथा दीर्घ कालीन सेवा गद्य या पद्य के लिए मिर्जा असद उल्ला खां गालिब पुरस्कार, फिराक गोरखपुरी पुरस्कार, अमीर खुसरों पुरस्कार, अकबर इलाहबादी पुरस्कार, प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार, शिव सिंह सरोज पुरस्कार, बाल कृष्ण भट्ट पुरस्कार, कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार, मीर तकी मीर पुरस्कार, जोश मालिहाबादी पुरस्कार, शरदचन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार सुब्रहमण्यम् भारती पुरस्कार शामिल है। इच्छुक राज्यकर्मी सचिव पुरस्कार समिति, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, कक्ष सं. 119 ब, भूतल, निकट गेट सं-09, उत्तर प्रदेश सचिवालय, हज़रतगंज लखनऊ के पते पर भेज सकते हैं। इस सम्बन्ध में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के दूरभाष संख्या 0522-2213943, इंस्टाग्राम, फेसबुक तथा व्हाट्सएप पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *