बहराइच। मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार द्वितीय के कुशल नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर मंे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर 7125 वादों का निस्तारण किया गया। यह जानकारी देते हुए अष्टम अपर जनपद न्यायाधीश एवं सत्र न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि उक्त निस्तारित वादों/प्रकरणों में शमनीय आपराधिक के 2358 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं के 25 वाद, पारिवारिक/वैवाहिक विवाद के 05 वाद, अन्य सिविल वाद के 15 वाद, अन्य प्रकृति के 1966 वाद, राजस्व के 2020 वाद व वाटर बिल के 81 व प्री-लिटिगेशन/बैंक वसूली के 655 मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश श्री पाण्डेय ने बताया कि उक्त निस्तारित वादों एवं प्री-लिटिगेशन/बैंक वसूली के सेटेलमेण्ट की कुल धनराशि रू. 5,29,87,355=00 (रू. पाॅच करोड़ उनतीस लाख सत्तासीे हज़ार तीन सौ पचपन) है। आर्यावृत बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बहराइच के 260 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 11,05,817=00, आर्यावृत बैंक क्षेत्रीय कार्यालय आर.ओ. भिनगा बहराइच के 82 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 39,00,000=00, भारतीय स्टेट बैंक के 23 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 59,20,000=00, इलाहाबाद बैंक बहराइच के 163 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 2,35,00,000=00, बीएसएनएल के 29 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 93,008=00, पंजाब नेशनल बैंक के 16 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 20,65,000=00, बैंक आॅफ इण्डिया के 05 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 12,30,000=00, केनरा बैंक के 05 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 2,31,500=00, इंडसइंड बैंक के 10 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 54,775=00, यूको बैंक के 03 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 8,000=00, यूनियन बैंक के 05 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 5,34,500=00, ओरियन्टल बैंक आॅफ कामर्स केे 15 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 9,13,788=00, बैंक आॅफ बड़ौदा के 35 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 43,46,457=00 व सेन्ट्रल बैंक के 06 मामलों के सेटलमेन्ट की धनराशि रू. 1,23,700=00 इस प्रकार बैंकों के कुल 655 मामलों के सेटेलमेण्ट की कुल धनराशि रू. 4,40,26,545=00 (रू. चार करोड़ चालिस लाख छब्बीस हज़ार पाॅच सौ पैंतालिस) है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ईश्वर शरण कन्नौजिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में समस्त पीठासीन अधिकारियों, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। श्री कन्नौजिया ने सभी सम्बन्धित को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन की सफलता के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






