बहराइच। कर्तनिया घाट संरक्षित वन क्षेत्र के सदर बीट के अंतर्गत सिरसियनपुरवा चहलवा में पिछले 1 हफ्ते से तेंदुए का आतंक जारी है पिछले दिनो 12 तारीख की सुबह 6 बजे अपने खेत से मवेशी हटाने जा रहे रामू को तेंदुए ने दौड़ाकर जख्मी किया वहीं दूसरे दिन सुनीता नाम की महिला की बकरी को तेंदुआ जंगल में उठा ले गया। आज शनिवार को गांव की एक महिला छेदाना अपने जानवरों को ढूंढने खेत में जा रही थी कि तभी गन्ने से निकले तेंदुए ने महिला को दौड़ा लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणो ने हाका लगा कर तेंदुए को गन्ने में भगाया। तेंदुए को लेकर ग्रामीण दहशत में ही थे कि तभी कुछ देर के बाद गन्ने से निकले तेंदुए ने चहलवा निवासी तारावती पत्नी रामप्रताप की बकरे का शिकार कर उसे गन्ने के खेत में उठा ले गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं दौड़ के गन्ने के खेत के किनारे पहुंची और तेंदुए को भगाने का प्रयास करती रही लेकिन गन्ने में रह-रहकर तेंदुआ दहाड़ता रहा पास में खड़ी महिलाएं घंटो बाद अपने घर वापस चली गयी। वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये महिलाओं ने बताया वन विभाग के वाचर के अलावा कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया महिलाओं ने मांग की है की वन विभाग की अोर से हाथियों से हाका लगवाया जाये और पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाए। प्रदर्शन कर रही महिलाओं में तारावती छेदाना सुनीता लज्जावती सुधारा रामावती गेंदा शारदा राजेश रामनाथ समेत काफी लोग सम्मिलित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






