Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 10:40:47 PM

वीडियो देखें

दोना पत्तल को बढ़ावा देने की कवायद

दोना पत्तल को बढ़ावा देने की कवायद

बहराइच 08 अगस्त। महात्मा गांधी जी के 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विद्युत/स्वचालित दोना पत्तल मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुधीर दुबे ने बताया कि योजनान्तर्गत परम्परागत कारीगरों, परिवार के शिक्षित बेरोजगार महिला/पुरूष को टूल-किट्स उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड, फोटो, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बहराइच के कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। श्री दुबे ने बताया कि पंजीकृत व्यक्तियों/कारीगरों को ही योजना से आच्छादित किया जायेगा। उनहोंने जिले के ग्राम प्रधानों से अपील की है कि अपनी-अपनी ग्राम सभा में निवासरत परम्परागत कारीगरों का अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने में सहयोग प्रदान करें।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *