Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, February 16, 2025 10:54:40 AM

वीडियो देखें

6 गेंद में चाहिए थे 26 रन फिर आया धोनी का तूफान, 1 रन से हारी CSK, धोनी ने रचा इतिहास

6 गेंद में चाहिए थे 26 रन फिर आया धोनी का तूफान, 1 रन से हारी CSK, धोनी ने रचा इतिहास
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रुद्र आदित्य ठाकुर की रिपोर्ट

162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 6 गेंद में 26 रन चाहिए थे क्रीज पर मौजूद थे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गेंदबाजी कर रहे थे उमेश यादव. उमेश यादव की पहली गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने स्क्वायर लेग की तरफ एक शानदार चौका मारा। दूसरी गेंद पर धोनी ने 111 मीटर का शानदार छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्ग ऑफ की तरफ छक्का लगा दिया। और फिर चौथी गेंद पर धोनी ने डीप मिड विकेट की तरफ शॉट लगा कर दो रन लिए। पांचवी गेंद पर फिर धोनी ने छक्का मार दिया। अब धोनी को जीत के लिए सिर्फ 1 गेंद में 2 रन चाहिए थे।

इस आखिरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी शॉट लगाने में चूक गए और मैच को सुपर ओवर में बदलने के लिए एक रंग के लिए दौड़ पड़े। लेकिन दूसरी ओर मौजूद शार्दुल ठाकुर क्रीज तक नहीं पहुंच पाए। और रन आउट हो गए इस वजह से चेन्नई की टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन का स्कोर बनाया था। जिसमें पार्थिव पटेल ने 53 रन की पारी खेली थी।

जवाब में महेंद्र सिंह धोनी(84) और अंबाती रायडू(29) की खतरनाक पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन का स्कोर बनाया।

पार्थिव पटेल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

पॉइंट टेबल

चेन्नई की टीम हार के बाद पॉइंट टेबल में 14 अंक के साथ पहले स्थान पर है। और जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 6 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

धोनी ने रचा इतिहास

महेंद्र सिंह धोनी ने 7 शानदार छक्के लगाए जिससे उन्होंने 184 मैच में 203 छक्कों का रिकॉर्ड बना लिया है आपको बता दें कि भारत की ओर से आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले बल्लेबाज बन गए हैं। और आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।

आईपीएल में कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ने 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऐसा करने वाले वह पहले कप्तान बन गए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 84 रन की पारी खेली। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी कि यह आईपीएल की सबसे बड़ी पारी है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *