Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, July 26, 2026 9:54:10 PM

वीडियो देखें

आप ने किया ऐलान,उत्तर प्रदेश व बिहार में तीन-तीन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

आप ने किया ऐलान,उत्तर प्रदेश व बिहार में तीन-तीन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश व बिहार में तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आप ने अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है. आप नेता संजय सिंह ने कई ट्वीट्स कर बताया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर व अलीगढ़ से चुनाव लड़ेगी. सिंह ने कहा, “आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने उत्तर प्रदेश में तीन नामों को मंजूरी दी है. सहारनपुर से योगेश दाहिया, गौतमबुद्ध नगर से प्रोफेसर श्वेता शर्मा व अलीगढ़ से सतीश चंद शर्मा आप के उम्मीदवार होंगे. सहारनपुर व गौतमबुद्ध नगर में सात चरण के आम चुनावों के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होंगे, जबकि अलीगढ़ में 18 अप्रैल को मतदान होंगे. संजय सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में पार्टी तीन सीटों- किशनगंज, सीतामढ़ी व भागलपुर से चुनाव लड़ेगी. सिंह ने कहा कि किशनगंज से अलीमुद्दीन अंसारी, सीतामढ़ी से रघुनाथ कुमार व भागलपुर से ई.सत्येंद्र कुमार, आप के उम्मीदवार होंगे. किशनगंज व भागलपुर में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होंगे, जबकि सीतामढ़ी में पांचवें चरण में 6 मई को चुनाव होंगे. आप दिल्ली, गोवा, हरियाणा व पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर व गोवा की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *