Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 4:51:35 AM

वीडियो देखें

रामा इन्फोटेक द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र पहुॅची अन्र्तराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह

रामा इन्फोटेक द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र पहुॅची अन्र्तराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह

बहराइच 12 फरवरी। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, रामा इन्फोटेक द्वारा संचालित केन्द्र झिंगहाघाट निकट नानपारा बस स्टैण्ड शान्ति यादव डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अन्र्तराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई अबरार हुसैन, डीपीएमयू खजांची लाल यादव व मंशाराम यादवइ इत्यादि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यहाॅ की व्यवस्थाओं हाईटेक किचन, तकनीकी सुविधाओं से लैस खेलने की व्यवस्था एंव क्रीडास्थल को देख कर लग रहा है कि बच्चों का चैमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए व्यवस्थापकों के प्रयासो की सराहना की।

अन्र्तराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने बच्चों को कभी हार न मानने की सीख देते हुए अपने प्रयासों को जारी रखने का सुझाव दिया। उन्होंने मौजूद बालिकाओं की होसला अफज़ाई करते हुए कहा कि आज सभी जगहों पर स्त्रियाॅ भी पुरूषों के साथ मौजूद हैं चाहे वह आंतरिक्ष हो, जंग का मैदान हो या खेल का मैदान। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि कभी अपने को दूसरों से कम न आंकें।

इस अवसर पर केन्द्र प्रमुख क्षितिज दीक्षित, मोबालाइजेशन हेड नागेन्द्र शुक्ला, नवनीत तिवारी, एमआईएस मैनेजर निहारिका गुप्ता, मास्टर ट्रेनर राहुल वर्मा, किचन हेड शशी दूबे, प्रेम नारायण सहित अभिभावक, शिक्षक छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *