नई दिल्ली। फैंस को आईपीएल 2018 में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिली। ज्यादातर मैचों में छक्कों की बरसात हुई। कई रिकॉर्ड टूटे तो कई नए बने। इस सीजन में अब तक हुए 56 मैचों में कुल 817 छक्के लगे हैं। सीएसके बनी सिक्सर किंग
आईपीएल 2018 की अंकतालिका में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर रही। मगर छक्के मारने के मामले में ये टीम सब पर भारी दिखी। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 123 छक्के जड़े हैं। इसमें अकेले तीस छक्के तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से ही निकले हैं। वहीं अंबाती रायुडू भी इस रेस में पीछे नहीं है। वो सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में 33 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। छक्के मारने में दिल्ली और केकेआर बराबर
इस फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइटराइडर्स से है। इस टीम ने आईपीएल 2018 में 115 छक्के जड़े हैं। इस टीम के लिए छक्के मारने के मामले में आंद्रे रसेल सबसे ऊपर हैं। रसेल ने अब तक 26 छक्के मारे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स भले ही आईपीएल के इस सीजन में प्
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






