हराइच जिले:में बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में बैंक कर्मचारी इलाहाबाद बैंक की मंडलीय शाखा पर इकट्ठा हुए और सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व प्रस्तावित बैंक हड़ताल के तहत सुबह से ही बैंकों में ताले जड़े रहे।
बैंक कर्मचारी सुबह अपनी बैंक शाखाओं पर आए और यूनियन अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में जेल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंकों के कर्मचारी जमा हुए और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं हुए। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने विरोध प्रदर्शन को अपना नैतिक समर्थन दिया और बैंक शाखाएं संचालित होती रहीं।
बैंकों की इस हड़ताल को प्राइवेट बैंकों ने भी अपना समर्थन दिया और प्राइवेट बैंक की शाखाएं बंद रहीं। बैंकों की हड़ताल से रुपए का लेन देन करने बैंक आए लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। सहालग के समय में इस बैंक हड़ताल ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं।
यूपी इंप्लाइज यूनियन के जिला मंत्री अफ़रोज़ आलम ने बताया कि सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को अपनाकर बैंक कर्मचारियों का शोषण कर रही है। बैंक कर्मचारी किसी भी हाल में अब इस शोषण को बर्दास्त नहीं करेंगे। हमारी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो कर्मचारी बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






