Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 11:58:07 AM

वीडियो देखें

जन समस्याओं के निस्तारण में नरम अधिकारियों पर गरम हुए DM, 10 का वेतन रोकने की हुई कड़ी कार्रवाई 

जन समस्याओं के निस्तारण में नरम अधिकारियों पर गरम हुए DM, 10 का वेतन रोकने की हुई कड़ी कार्रवाई 

बहराइच 28 जून। जनसमस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता है। आई.जी.आर.एस., शासन, पी.जी. पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी सन्दर्भों सहित अन्य स्तरों से प्राप्त हुए सन्दर्भों के निस्तारण की समीक्षा में 10 अधिकारियों के स्तर पर प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में पाये जाने पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये हैं। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा ने बताया कि सन्दर्भों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिला पूर्ति अधिकारी के स्तर पर जिलाधिकारी व सम्पूर्ण समाधान दिवस के 02-02, उप जिलाधिकारी सदर व अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रान्तीय खण्ड के स्तर पर जिलाधिकारी का 01-01 सन्दर्भ, उपायुक्त मनरेगा के स्तर पर पी.जी. पोर्टल से सम्बन्धित 01 सन्दर्भ, तहसीलदार पयागपुर के स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के 02 तथा तहसीलदार नानपारा, एसडीएम पयागपुर, एसडीएम नानपारा, बीडीओ जरवल व बीडीओ विशेश्वरगंज के स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का 01-01 सन्दर्भ डिफाल्टर की स्थिति में पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों का अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करते हुए ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करायें अन्यथा की स्थिति में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *