बहराइच 01 दिसम्बर। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली स्थित सिविल सर्विसेज़ आॅफिसर्स इंस्टीट्यूट, चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में दुधवा टाईगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पाण्डेय को प्रतिष्ठित जी-फाइल्स गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। विगत लगभग 20 वर्षों में वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप प्रतिष्ठित जी-फाइल्स गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी (एमओएस) अलफोन्स कन्नाथानम, विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) तथा पूर्व कैबिनेट सचिव ए.के. सेठ द्वारा चयनित 10 अधिकारियों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि रमेश पाण्डेय भारतीय वन सेवा, उत्तर प्रदेश सँवर्ग के 1996 बैच के अधिकारी हैं। श्री पाण्डेय को कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार तथा पीलीभीत में बाघों के संरक्षण के लिये किये गये कार्य के लिये जाना जाता है। श्री पाण्डेय वर्ष 2008 से 2016 तक भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भी रह चुके हैं। अपने बैच के टापर रहने के किए भारत सरकार और वन अकादमी तथा वन्य जीव संरक्षण के किए विश्व प्रकृति निधि द्वारा भी पूर्व में पुरस्कृत किया जा चुका है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






