अतिक्रमण हटाने के लिए गई झांसी नगर निगम की टीम पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। हालांकि इस घटनाक्रम में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पथराव के बाद अधिकारियों ने भाग कर जान बचाई। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां नई तहसील पानी की टंकी के पास बने मंदिर तोड़ने गई नगर निगम की टीम के साथ विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें के कई अधिकारी पहुंच गए। पुलिस बल उत्पातियों पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में विहिप के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पहले भी शहर भर में अवैध अतिक्रमण को लेकर कई संगठनों द्वारा रोष जताया जा चुका है। जिसे लेकर नगर निगम ने यह अभियान शुरू किया था।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






