फिरोजाबाद के पालीवाल ऑडीटोरियम में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब भाजपा नेता की बदसलूकी और धमकी के बाद नगर निगम में निर्माण विभाग के एक्सईन बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के पालीवाल ऑडीटोरियम में सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां चल रहा हैं। नगर निगम में निर्माण विभाग के एक्सईन एवं प्रभारी नगर आयुक्त विकास कुरील भी तैयारियों में जुटे थे। इस दौरान वहां भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटारा आ गए। भाजपा नेता और एक्सईएन विकास कुरील के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि भाजपा नेता ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। उन्हें धमकी भी दी। इससे घबराए कुरील का ब्लेड प्रेशर बढ़ गया और बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। एक्सईएन ने भाजपा नेता पर धमकाने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेता रामनरेश कटारा ने कहा कि काम न करना पड़े, इसलिए एक्सईएन कुरील तमाशा कर रहे हैं। प्रभारी नगर आयुक्त से अभद्रता पर नगर निगम अफसरों और कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारी तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






