फतेहपुर ललौली थानाक्षेत्र के अजमतपुर के मजरे कुम्हरवा गांव मे बाहर बसंत लाल के खेतों मे खड़े नीम के पेड़ मे प्रेमी युगल ने साड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही दोनों की ही मौत हो गई। कुम्हरवा गांव निवासी प्रेमी चंदन कुशवाहा पुत्र रामदास कुशवाहा (25) व प्रेमिका सुमन देवी (30) पत्नी मनोज कुशवाहा ने रविवार तड़के गांव किनारे गांव के ही बसंत लाल के खेतों मे नीम के पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुई। सुमन का चन्दन कुशवाहा से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पारिवारिक चाची व भतीजे लगते हैं। प्रेमी चंदन की मौत से मां अनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक चंदन के एक छोटी बहन प्रीति है। वहीं महिला प्रेमिका के एक पुत्र शिव प्रकाश (5) व पुत्री दिव्या (2) है। महिला की शादी 2010 मे बहुआ कस्बा निवासी मनोज के साथ हुई थी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






