बहराइच 01 नवम्बर। मूल्य समर्थन योजना के तहत वर्ष 2018-19 में जनपद बहराइच में क्रय केन्द्रों के माध्यम से जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मण्डी परिषद सलारपुर, बहराइच में स्थापित खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम कुरवारीमाफी के कृषक वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा केन्द्र पर लाये गये लगभग 50 कु. धान की तौल कराकर धान खरीद सत्र का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने मण्डी परीषद में स्थापित खाद्य विभाग व भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा स्थापित धान क्रय केन्द्र पर की गयी व्यवस्थाआंे का जायज़ा लेते हुए केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्हांेने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि जनपद के सभी क्रय केन्द्रों पर धान के मानक का बोर्ड लगवायें जिससे कि किसानों को धान के मानक की जानकारी हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसान हित को दृष्टिगत रखते हुए हर हाल में किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिया जाय। निरीक्षण के दौरान सचिव मण्डी, सुभाष सिंह द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि बहराइच व नानपारा मण्डी परिषद में सैम्पुल लैब स्थापित है। जो किसान क्रय केन्द्रों के मानक से संतुष्ट न हों मण्डी के लैब में अपने धान के नमूने का जांच करा सकते हंै। मण्डी द्वारा जांच के उपरान्त मानक का प्रमाण पत्र भी सम्बन्धित किसान को दिया जाता है। उन्हांेने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर आने वाले कास्तकारों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैया करायी जायं। केन्द्र पर किसी भी प्रकार की किसानों का उत्पीड़न की शिकायत न मिलने पाये। इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी धान खरीद राम सुरेश वर्मा, डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार, सचिव मण्डी सुभाष सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, केन्द्र प्रभारी व किसान मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






