बहराइच 11 अक्टूबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आरएनएसआईसी खजुरी, ओपी त्रिपाठी इण्टर कालेज सरदपारा, राजकीय इण्टर कालेज रमपुरवा, अच्यूतनन्द सुरज लाल इण्टर कालेज सिकन्दर, श्री राम प्यारे इण्टर कालेज, बाबागंज, ज्ञान विद्या मन्दिर हुजूरपुर, केबीआईसी पयागपुर, शंकर इण्टर कालेज नानपारा, शान्ति शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज शिवगढ रिसिया, पीएल पब्लिक इण्टर कालेज रूपईडिहा, विजय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंछर विशेश्वरगंज, राजकीय इण्टर कालेज रमपुरवा सहित अन्य विद्यालयों मंे वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता के सम्बन्ध मंे रंगोली भी बनायी गयी। साथ ही छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इसके अलावा विद्यालयों मंे संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगता का आयोजन किया गया और संचारी रोग के सम्बन्ध मंे जानकारी भी प्रदान की गयी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






