बहराइच 04 अक्टूबर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत 31 अक्टूबर 2018 तक आलेख प्रकाशन अवधि में दावे और आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। यह जानकारी देते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा सभी पात्र महिलाओं/दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। पंजीकरण हेतु शेष रह गये महिला मतदाताओं को आवेदन पत्र जमा करने हेतु वर्तमान में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2019 में महिला/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 13 अक्टूबर को विशेष अभियान के रूप चलाया जायेगा। उन्हांेने बताया कि पात्र महिला/दिव्यांग मतदाओं के पंजीकरण विशेष अभियानन्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर सभी बीएलओज मतदाता सूची सहित उपस्थित रहेंगी। विशेष अभियान प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में फार्म 6,7 व 8 रखे जायेंगे तथा महिला/दिव्यांग मतदाताओं हेतु एक हेल्प डेस्क बनाये जायेगें जिसमें आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही मतदाताओं द्वारा विभिन्न फार्म भरने मंे सुविधा हेतु मेजों की भी व्यवस्था रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आदि द्वारा यथा सम्भव पर्यवेक्षण किया जायेगा। उन्हांेने बताया कि विशेष अभियान अन्तर्गत फार्म 6 के साथ साथ 6क, 7, 8 व 8क मतदाताओं से प्राप्त किया जायेगा और उसकी पावती सम्बन्धित को उपलब्ध करायी जायेगी। उन्हांेने बताया कि विशेष अभियान को आकर्षक बनाने के लिए मतदाता जागरूकता गीत इत्यादि को लाउडस्पीकर पर प्रसारित किया जायेगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मतदाता जागरूकता संगीत/गायन की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जायेगा। उन्हांेने बताया कि महिला/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार क्षेत्रों में किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों इसकी जानकारी हो सके महिला/दिव्यांग मतदाताओं अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सके। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को विशेष अभियान आयोजन की तिथि तथा तत्संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी जायेगी ताकि वह भी अपने स्तर से महिला/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण कराने में सहयोग प्रदान कर सकें। उन्होंने बताया कि पात्र महिला/दिव्यांग मतदताओं के पंजीकरण से सम्बन्धित विशेष अभियान तिथि की फोटोग्राफी करायी जायेगी। उन्हांेने बताया कि विशेष अभियान के आयोजन एनएसएस कोआर्डिनेटर्स, स्टेक होल्डर्स इत्यादि की भी सहायता प्राप्त की जायेगी। साथ ही जनपद में अवस्थित प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 50-50 पोलिंग बूथ जहां जेण्डर रेशियो कम है, चिन्हित कर विशेष कैम्प लगाया जायेगा। इसके अतिरिक्त पात्र महिला मतदाताओं के पंजीकरण हेतु महिला डिग्री कालेजों में भी विशेष कैम्प लगाया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






