बहराइच 18 सितम्बर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह सितम्बर के तृतीय मंगलवार को तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सभा राज, मुख्य विकास अधिकारी राहुल पाण्डेय, उप जिलाधिकारी डा. संतोष उपाध्याय ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और उसके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन समस्याओं की सुनवाई पूरी ईमानदारी के साथ करते हुए इस बात का प्रयास करें कि जो भी जायज समस्या है, उनका समाधान गुणवत्तापरक ढं़ग से अवश्य हो जाये। उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि यदि कोई ऐसा फरियादी भी आये जिसकी समस्या आप से सम्बन्धित नही ंहै तो भी, ऐसे मामले में सम्बन्धित की पूरी मदद करें और उसे सही जानकारी उपलब्ध करा दें। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी स्वयं देखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया ऐसे प्रकरणों की गुणवत्ता की जाॅच-परख उच्च स्तर पर की जाती है, इसलिए आवेदन-पत्रों की गुणवत्ता को शीर्ष प्राथमिकता प्रदान की जाय। इस अवसर पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी तेज प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय, तहसीलदार पयागपुर शिवध्यान पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम सुरेन्द्र कुमार गुप्ता व उपायुक्त मनरेगा शेष मणि सिंह, लीड बैंक प्रबन्धक आर.वी.एस. राजपूत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी के.बी. वर्मा, उप कृषि निदेशक डा. आरके सिंह, नोडल अधिकारी स.न.ख. ए.के. सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कौशल विकास, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, आईसीडीएस, डीएसओ सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी। तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 182 में से 32, नानपारा में प्राप्त 60 में से 05, सदर बहराइच में प्राप्त 42 में से 05, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 59 में से 05, कैसरगंज में प्राप्त 152 में से 14 तथा तहसील महसी में प्राप्त 114 में से 08 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील पयागपुर से इतर तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों सदर बहराइच के ज़ुबेर बेग, नानपारा के सिद्धार्थ यादव, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के कीर्ति प्रकाश भारती, कैसरगंज के पंकज कुमार, तहसील महसी के कंचन राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









