बहराइच। गणेश महोत्सव का आरंभ हो चुका है। शहर से लेकर कस्बों तक गजानन के जयघोष से गुंजायमान हो रहे है। इसी क्रम में शहर के बशीरगंज स्थित श्री गणपति पूजन समिति द्वारा बहराइच के राजा की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की गयी है। काशी से आये पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवायी गयी। ग्यारह दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में दूर दराज से लोग जुटते है। बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने पूजा पंडाल पहुँचकर भगवान गणेश के आंखों की पट्टिका खोलकर सभी के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना की। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल भी पंडाल में पहुँच कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। समिति के अध्यक्ष मनीष रस्तोगी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 दिन तक धूमधाम से गणेश महोत्सव एक पर्व के रूप में मनाया जाएगा। आगामी 17 सितंबर को बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर व प्रख्यात भजन गायक तरुण सागर एन्ड टीम द्वारा विशाल भगवती जागरण एवं अघोरियों के नाथ झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया गया है साथ ही पूरे प्रांगण को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके सजाया गया है। भक्तों की सुविधा के लिए वाई फाई की सुविधा प्रदान की गई और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी रखी गयी है। समिति के प्रवक्ता विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि यह महोत्सव 11 वर्ष से अनवरत जारी है। प्रातः एवं शाम को 09 बजे भगवान की स्तुति व आरती होती है। आगामी 21 सितंबर को विशाल भण्डारा व 22 सितंबर को गणपति की महाआरती व भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने में मनीष रस्तोगी, आकाश सोनी, अखिलेश यादव, सचिन श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव ( अखिलेश ), आलोक कोहली, शिवराज गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय सोनी, नितीश रस्तोगी, शिवेंद्र त्रिपाठी, शुभम सोनी, मुकुल रस्तोगी, अर्जुन गुप्ता,गौरव अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, अंकित जालान, दुलारे यादव सहयोग प्रदान कर रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






