(रिपोर्टःशादाब हुसैन) नानपारा बहराइच- नानपारा एवं आसपास क्षेत्रों में ईदुल अजहा का पर्व परंपरागत बुधवार को मनाया जाएगा l ईदुल अजहा की नमाज अलग-अलग वक्त पर ईदगाहों और मस्जिदों होंगी जो निम्नवत है l ग्राम पंचायत नानपारा देहाती के राजा पुरवा में स्थित नई ईदगाह नानपारा मैं ईदुल अजहा की नमाज 9:00 बजे मौलाना मोहम्मद कलीम कासमी पढ़ाएंगे, पुरानी ईदगाह नानपारा में ईदुल अजहा की नमाज 10:00 बजे सुबह मौलाना मोइनुद्दीन कादरी पाएंगे, बाजार वाली मरकज मस्जिद में ईदुल अजहा की नमाज सुबह 8:00 बजे कारी मोबीन पाएंगे, राजा बाजार स्थित राजा वाली मस्जिद में ईदुल अजहा की नमाज सुबह 9:00 बजे मौलाना महमूद रजा पढ़ाएंगे, काशगर वाली मस्जिद में सुबह 8:30 बजे ईदुल अजहा की नमाज मौलाना इम्तियाज़ बनाएंगे, बेगम वाली मस्जिद में ईदुल अजहा की नमाज सुबह 8:00 बजे मौलाना तौकीर रजा पढ़ाएंगे, हकीम कैसर वाली मस्जिद में ईदुल अजहा की नमाज सुबह 7:30 बजे मौलाना शुएब पढ़ाएंगे, रुपईडीहा रोड स्थित कॉलोनी वाली मस्जिद में ईदुल अजहा की नमाज 8:30 बजे मौलाना अमानतुल्ला कासमी पढ़ाएंगे, बचाओ वाली मस्जिद में भी ईदुल अजहा की नमाज 8:00 बजे होगी l इस प्रकार सबसे पहले ईदुल अजहा की नमाज 7:30 बजे हकीम कैसर वाली मस्जिद में होगी जबकि सबसे बाद में सुबह 10:00 बजे ईदुल अजहा की नमाज पुरानी ईदगाह नानपारा में संपन्न होगी l
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






