(रिपोर्ट :रूद्र आदित्य ठाकुर ) बहराइच। बारिश के दौरान मंगलवार की सुबह एक मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। जिसके मलबे में एक किशोर दब गया। जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया। लोगों ने बड़ी सावधानी से मलबा हटाकर किशोर को निकाला। तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस व राजस्व महकमे के अफसर मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। रामगांव थाने के नौतला गांव में मंगल की सुबह लगभग छह बजे बारिश हो रही थी। इसी दौरान एक फूस का मकान सहित कच्ची दीवार गिर ढह गई। घर में सो रहे 13 वर्षीय लौलेश कुमार पुत्र राधे मलबे में दब गया। दीवार ढहते ही परिजन व आसपास के लोग दौड़े। काफी सावधानी से मलबा हटाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान की ओर से पुलिस व राजस्व लेखपाल को दी गई। मृत किशोर का पिता हरियाणा में रह कर मजदूरी करता है। बेटे की मौत की उसे सूचना भेजी गई। पीड़ित पिता वहां से शव गांव को चला गया। तहसीलदार ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीएम महसी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। मृतक के परिजनों को चार लाख की आर्थिक मदद दी गई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






