बहराइच(शादाब हुसैन)। नगरपालिका परिषद बहराइच की चेयरमैन व ईओ के बीच पिछले कई माह से वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है। मालूम हो कि पहले करीब डेढ़ दर्जन नगरपालिका कर्मचारियों के पटल चेयरमैन ने स्थानान्तरित किए थे। बताया जाता है कि इस तबादले मे अपने लोगों को मलाईदार पटल और दूसरे कर्मचारियों हल्के पटल दिए जाने से कर्मचारियों मे रोष दिखायी पड़ा। बताते हैं कि यह मामला सत्तापक्ष के लीडरों के पास गया तो ईओ को बढ़ावा मिला और ईओ ने उसी नही माना। इसके बाद ईओ ने बीती 19 जुलाई को 26 कर्मचारियों का पटल स्थानान्तरण किया। इस स्थानान्तरण मे ऐसे ऐसे कर्मचारी शामिल थे जो हर चेयरमैन के दौर मे मलाई काट रहे थे और वह अपने अपने पटल पर 5,8,10,15 व 20 वर्षों से जमे थे। इनमे कई मौजूदा चेयरमैन के खास बताये जाते हैं। ईओ के इस ट्रांसफर आर्डर से नगरपालिका मे हड़कम्प मच गया। इस ट्रांसफर के बाद,आधे कर्मचारियों ने चार्ज लिया तो कई ने नजरअंदाज किया। बताते हैं कि इस ट्रांसफर के कई दिन बाद सत्ता पक्ष के एक लीडर के सहयोग से यह मामला डीएम के,समक्ष चेयरमैन,प्रतिनिधि ने रखा तो डीएम ने उस पर फिलहाल रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार अपनी सियासी शत्ति के प्रर्दशन के लिए ईओ ने भी दौड़ लगाना शु्रू कर दी है। अब देखना यह होगा कि पूरे कार्यकाल मे कौन भारी पड़ता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






