Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 12:41:23 AM

वीडियो देखें

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा का किया भूमि पूजन

कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा का किया भूमि पूजन

बहराइच 20 जुलाइ्र्र। नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैज़ाबाद अन्र्तगत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित नवसृजित कृषि विज्ञान केन्द्र, नानपारा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मा. मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश श्री सूर्य प्रताप शाही ने भूमि पूजन किया व आधारशिला रखी तथा शिलालेख का अनावरण किया इसके अलावा प्रसार ज्योति पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा के प्रतिनिधि पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष गुलाब चन्द्र शुक्ल, लोकसभा क्षेत्र बहराइच के लोकपालक श्रीनाथ शुक्ला, नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैज़ाबाद के कुलपति जे.एस. संधु, निदेशक प्रसार डा. एस.पी. राव, मुख्य राजस्व अधिकारी राजेश कुमार, अपर निदेशक कृषि रामचन्द्र, उप जिलाधिकारी नानपारा सिद्धार्थ यादव, उप निदेशक कृषि डा. आर.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी, गणमान्यजन, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री शाही ने कहा कि किसान भारत की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ को मज़बूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। किसानों की आय में इज़ाफे के लिए ज़रूरी है कि किसानों को व्यापक स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाय और इन्हें नवीनतम वैज्ञानिक तौर तरीकों से खेती करने के गुर सिखाये जायें। उन्होंने कहा कि भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर बहराइच जैसे बड़े कृषि प्रधान जनपद के लिए एक अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र की आवश्यकता को देखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहयोग से नानपारा में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में उन्नतिशील खेती के लिए कृषि विज्ञान केन्द्रों का महत्व बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक देश के अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक स्तर पर किसानों के प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक मार्गदर्शन की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि नानपारा में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना से इस क्षेत्र के किसानों विशेषकर दूरस्थ व वन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले किसानों को काफी लाभ होगा। श्री शाही ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से प्राप्त होने वाले सुझावों से किसानों की फसल लागत में कमी आने से उनकी आय में वृद्धि होगी। श्री शाही ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्थापित होने वाले 20 कृषि विज्ञान केन्द्रों में 18 के लिए अब तक भूमि की व्यवस्था कर ली गयी है। कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि समय आ गया है कि हमें भूजल संरक्षण के लिए गम्भीरता से विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए हमें स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई की विधि को अपनाना होगा। इससे सतही एवं भूगर्भ जल के उपयोग व दोहन में कमी होने के साथ-साथ उपज में गुणत्मक वृद्धि होगी। श्री शाही ने किसानों का आहवान्ह किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री फलोद्यान’ व ‘मुख्यमंत्री वृक्ष धन योजना’ का भरपूर लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसलों का चुनाव करें तथा संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करें इससे भी आपकी लागत में कमी आयेगी। श्री शाही ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों को खुशहाल देखना चाहती है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वर्ष 2018-19 के लिए खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसानों की लागत से डेढ़ गुणा या उससे अधिक देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसानों के बोझ को कम करने के लिए फसली ऋण माफी जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत जनपद के 89756 लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ किया गया है। गेहूॅ, धान, गन्ने की रिकार्ड खरीददारी ही नहीं की गयी बल्कि किसानों को त्वरित भुगतान भी दिलाया गया है। विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा के प्रतिनिधि पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा ने इस क्षेत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को आभार ज्ञापित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने 12 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होने वाले कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए कृषि मंत्री को आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे इस क्षेत्र के किसानों को अपनी आय को दोगुना करने में मदद मिलेगी। नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैज़ाबाद के कुलपति जे.एस. संधु ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा में 06 कृषि वैज्ञानिक तथा 10 स्टाफ की तैनाती की जायेगी। अपर कृषि निदेशक रामचन्द्र ने कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक प्रसार डा. एस.पी. राव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *