Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 11:40:20 PM

वीडियो देखें

पोर्न क्लिप्स देख कर 6 से 12 साल के चार बच्चों ने 4 साल की बच्ची के साथ किया ‘गैंगरेप’

पोर्न क्लिप्स देख कर 6 से 12 साल के चार बच्चों ने 4 साल की बच्ची के साथ किया ‘गैंगरेप’

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कथित गैंगरेप के हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 से 12 साल के चार बच्चों ने एक चार साल की बच्ची से कथित तौर पर गैंगरेप किया. पीड़ित बच्ची की पिता की शिकायत पर पुलिस ने चारों बच्चों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और उन्हें जुविनाइल होम भेज दिया है.पुलिस ने आशंका जताई है कि इन बच्चों ने मोबाइल फोन या कहीं पर पोर्न क्लिप्स देखी होगी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है.थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि घटना 30 जून शनिवार की है. बच्ची के पिता ने 2 जुलाई (मंगलवार) को पुलिस तहरीर दी. बच्ची के पिता के मुताबिक, बच्ची के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी काफी देर तक नही दिखी तो उसकी तलाश की गई. इस बीच बच्ची खाली प्लॉट में बेहोश पड़ी मिली. बच्ची ने होश में आने पर पूरी बात बताई. बच्ची के पिता ने कहा कि चारों बच्चों के परिजनों को जब उन्होंने ये बात बताई, तो वे लोग मारपीट करने पर आमादा हो गए.पोर्न वीडियो देखते थे बच्चे
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्चे मोबाइल में पॉर्न विडियो देखते थे. उसी से उन्हें सेक्स के बारे में जानकारी हुई. मोबाइल पर देखने के बाद उन्होंने वैसी ही हरकत बच्ची के साथ की. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है.पुलिस ने बताया कि चारों बच्चों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को कबूल लिया है. फिलहाल चारों को जुविनाइल होम में रखा गया है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *