Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, June 5, 2026 3:35:02 PM

वीडियो देखें

नोएडा डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर लगी पाबंदी, सीएम ने दिए निर्देश

नोएडा डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर लगी पाबंदी, सीएम ने दिए निर्देश

नोएडा के सेक्टर 123 स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने पर पाबंदी लगा दी गई है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नोएडा अथॉरिटी ने इसे बंद करने का ऐलान किया है. इस मामले में सीएम योगी के निर्देश के बाद नोएडा अथॉरिटी ने बताया कि इस डंपिंग ग्राउंड को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा. बता दें कि सेक्टर 123 में बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड को लेकर स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध जताया. हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था.अथॉरिटी के मुताबिक कूड़ा डालने के लिए वैकल्पिक जगह की तलाश में जुट गई है. अथॉरिटी का कहना है कि कूड़ा डालने के लिए ये सिर्फ अस्थाई जगह थी. यहां पर अब कूड़ा नहीं डाला जाएगा और जल्दी ही कहीं और इसके लिए जगह का प्रबंध किया जाएगा ताकि कूड़ा डाला जा सके.हालांकि डंपिंग ग्राउंड की शिफ्ट होने का कोई लिखत आदेश या पत्र नहीं आया है इसलिए लोगों का प्रदर्शन डम्पिंग ग्राउंड के विरोध में जारी हैं, लेकिन उनके लिए खुशी की बात यह कि अभी डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालना बंद कर दिया गया हैं. सेक्टर 123 की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला का कहना था कि अगर डंपिंग ग्राउंड यहां बनता है तो हवा तो खराब होगी ही साथ ही ग्राउंड वॉटर भी जहरीला हो जाएगा, जिससे इलाके में रहने वाले लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ेगा.इस पूरे मामले को लेकर गांववालों का मानना है कि डंपिंग ग्राउंड बनने से उनकी फसलों पर भी असर पड़ेगा. गौरतलब ह कि सीएम योगी ने मामले में संज्ञान लिया और डंपिंग ग्राउंड को वहां से हटाने का आदेश देकर लोगों को बड़ी राहत दी है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *