(शादाब हुसैन) बहराइच। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के आधार स्तम्भ रहे स्व०पंडित जवाहर लाल नेहरु की आज 54 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज शहर के कांग्रेस भवन मे सन्नाटा रहा। जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेसी इस अवसर पर भी नदारद थे। वह कांग्रेसी भी गायब थे जो आम दिनो मे कांग्रेस भवन की शोभा बढ़ाते थे। बहरहाल कांग्रेसी ऊब व थक चुके हैं या उनमे निष्क्य्रता क्यों हैं। गुटबाजी का असर तो नही है इसका जवाब वही दे सकते हैं। जहां तक आज पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रदांजंलि देने का सवाल है तो इसकी औपचारिकता जिलाध्यक्ष के करीबी एक वरिष्ठ मुस्लिम कांग्रेसी लीडर ने कुछ लोगों को बुलाकर पूरी कर प्रेसनोट जारी कर दिया गया। भले ही प्रोग्राम मे न रहे हों लेकिन प्रेसनोट मे नजर आ रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






