गोण्डा। यह सौ फीसदी सच है कि सरकारी कामों के बोझ तले दबी रहने वाली मित्र पुलिस को अन्य कार्यों के लिए समय नहीं मिलता है। लेकिन इसके बावजूद मोतीगंज पुलिस ने शनिवार की सुबह श्रमदान के लिए कुछ समय निकाल ही लिया। थानाध्यक्ष प्रियम्बद मिश्र की अगुवाई में पुलिसकर्मी क्षेत्र के कहोबा चौराहे पर निर्माणाधीन पुलिस चौकी पर पहुंचकर श्रमदान किए। इसमें एसओ ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वे भी फावड़ा उठाकर मिट्टी पटाई में जुट गए। पुलिस के पास इतने सरकारी काम रहते हैं कि उन्हें अन्य कार्यों के लिए समय ही नहीं मिलता है। इसके बावजूद आज सुबह करीब 7 बजे मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रियम्बद मिश्र के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान का मोर्चा संभाला। थाना क्षेत्र के कहोबा चौराहे पर निर्माणाधीन पुलिस चौकी पर मिट्टी की पटाई की जानी थी। शनिवार की सुबह एसओ श्री मिश्र, उपनिरीक्षक रामचंद्र गौतम व मोहम्मद याकूब तथा आरक्षियों के साथ कहोबा चौराहे पर पहुंचे और मिट्टी पटाई में जुट गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए थानाध्यक्ष प्रियम्बद मिश्र ने भी फावड़ा उठा लिया और वे भी मिट्टी की खुदाई करने लगे। श्रमदान कर रहे पुलिसकर्मी जब एसओ के भी हाथों में फावड़ा देखे तो वे जोश और उत्साह से फूले नहीं समाए। करीब एक घंटे तक चला मित्र पुलिस का मैराथन श्रमदान महकमे के लिए नजीर बन गई। पुलिस के इस कदम की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रियम्बद मिश्र कहते हैं कि ‘पुलिस वालों के भी दिल धड़कता है। इनकी भी सेवा की भावना और इच्छाएं होती हैं। हम समाज और सरकार के लिए काम करते हैं, जिसमें सामाजिक सेवाएं भी शामिल हैं। लेकिन समयाभाव के कारण दिक्कतें आती हैं। ‘ उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी को श्रमदान करना चाहिए।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






