23 मई को डीजीपी ओपी सिंह गोमतीनगर थाने से करेंगे शुभारंभ
ऐसा कहा जाता है कि महिलाएं काफी ज्यादा संवेदनशील होती हैं और सभी बात काफी तसल्ली से सुनती हैं। जिसके चलते प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब प्रदेश (state) के सभी थानों में महिलाएं अपनी ड्यूटी सम्भालेंगी। इससे एक फायदा यह भी होगा कि थाने में महिला फरियादियों को निराश होकर लौटना नहीं पड़ेगा। महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग से डेस्क भी बनाई जायेगी। लखनऊ के गोमती नगर से होगी शुरुआत
फ़िलहाल इस नई व्यवस्था से मुंशी द्वारा फरियादियों के प्रार्थना पत्र पर मोहर लगवाने के नाम पर आनाकानी समेत तमाम दिक्कतों पर विराम लगेगा। लखनऊ समेत प्रदेशभर के थानों में महिला ड्यूटी अफसरों की तैनाती की जाएगी। फरियादियों को बैठाकर समस्या सुनने के लिए प्रत्येक थाने में अलग से कमरा बनाया जाएगा, जिसमें रिसेप्शन भी होगा। आपको बता दें कि इस पहल का शुभारंभ 23 मई को डीजीपी ओपी सिंह गोमतीनगर थाने से करेंगे। संबंधित योजना के शुभारंभ के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। उद्घाटन के चलते थाने में पुताई का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही सभी कागजों की देख-रेख भी शुरू कर दी गयी है। महिला फरियादियों से हेल्प डेस्क केबिन में महिला पुलिस अफसर वार्ता करेंगी। इससे महिला फरियादियों को अपनी परेशानी बताने में आसानी होगी। ऐसे करेंगी काम
सभी थानों में महिलाओं की समस्याएं सुनने के लिए महिला कर्मी को नियुक्त कर दिया गया है। जो भी महिला अपनी समस्या लेकर आएंगी, उसकी समस्या सुनेंगी और उनके मुताबिक तहरीर लिखने में मदद करेंगी। यदि मामला गंभीर है, तो उससे सीनियर अधिकारियों को अवगत कराएंगी। पारिवारिक मामलों में महिला पुलिसकर्मी काउंसलिंग भी करेंगी। सभी थानों में तैनात की गई महिला कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






