बहराइच- मा. मंत्री, श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच स्वामी प्रसाद मौर्य का दिनांक 18 मई 2018 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्री मौर्य मध्यान्ह 12-00 बजे लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन पहुॅचेंगे। तत्पश्चात अपरान्ह 02-00 बजे से विकास भवन सभागार में आकांक्षात्मक जनपद के रूपान्तर के सम्बन्ध में नीति आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रगति की समीक्षा के लिए आहूत बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उक्त बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल सचिव, आयुष, उत्तर प्रदेश शासन, मुकेश मेश्राम भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक के पश्चात मंत्री श्री मौर्य अपरान्ह 04-10 बजे मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रभारी मंत्री अपरान्ह 05-00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









