श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सभाराज जनपद बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के कुशल निर्देशन मे व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर श्री अजय प्रताप व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिसिया श्री सुरेंद्र कुमार यादव के निर्देशन मे आज दिं0 10.05.2018 मै प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रसाद थाना विशेश्वरगंज मय हमराही फोर्स तथा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/18 धारा 147/149/417/418/420/406/489E भादवि से सम्बंधित वादी मुकदमा श्री सत्य प्रकाश गिरी पुत्र राम अभिलाख गिरी नि0 ग्रा0 मरवटिया दा0 पूरेशिवसहाय थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच के साथ मुखबिर खास की सूचना के आधार पर बहराइच गोण्डा मार्ग चंदामऊ तिराहा पर अभियुक्तयो के आने की सम्बंध मे चैकिंग कर रहा था कि समय शाम करीब 6.00 बजे एक मोटर सायकिल पर दो व्यक्ति पयागपुर की ओर से आये जिन्हे मुखबिर के इशारे के अनुसार रोका गया तो रोकते ही मोटर सायकिल नं0 UP 40AA 5046
मय चालक गिर गया एंव मोटर सायकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति मौके से भाग गया मोटर सायकिल के चालक का नाम पता पूछते हुये जमातलाशी ली गयी तो उसने अपना पवन कुमार सिंह पुत्र बच्छराज सिंह नि0 अमानसिंह पुरवा दा0 मुंडेरवा ठकुराईन पयागपुर बहराइच बताया तथा भागे हुये व्यक्ति का नाम अपना सगा भाई पंकज सिंह बताया जमातलाशी से एक देशी तमन्चा 12 बोर मय 2 अदद कारतूस 12 बोर तथा जेब से मुकदमा उपरोक्त मे प्रयोग की गयी मोटर सायकिल नं0 UP 40 AA 5046 व घटना मे की गयी ठगी के 10,000/- रु0 तथा मोटर सायकिल की डिग्गी से भिन्न-2 स्थानो से की गयी ठगी के 79950/- रु0 बरादम हुये तथा तमंचा व कारतूस की बरामदगी के सम्बंध मे मु0अ0सं0 79/18 धारा 3/25 A Act व मोटर सायकिल की डिग्गी से बरामद रुपयो के सम्बंध मे मु0अ0सं0 80/18 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तो को न्यायालय पेश किया जा रहा है। *नाम पता अभियुक्त*
1. पवन कुमार सिंह पुत्र बच्छराज सिंह नि0 अमानसिंह पुरवा दा0 मुंडेरवा ठकुराईन पयागपुर बहराइच
*गिरफ्तारी टीम*
1. सूरज प्रसाद प्रभारी निरीक्षक थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
2.उ0नि0 अजय कुमार तिवारी थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
3.म0कां0 गार्गी सिंह थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
4.का0 संतोष कुमार थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
5.कां0 अहिबरन कटियार थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
6.कां0 चालक अशोक कुमार सिंह थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच
*बरामद रूपया, असलाह व मो0सायकिल का विवरण*
1. 89950/- रु0
2. मो0सायकिल नं0 UP 40AA 5046
3. 1 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 2 अदद जिंदा कारतूस
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






