Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, April 18, 2025 4:27:35 PM

वीडियो देखें

भाजपा लोकतंत्र के लिए है खतरा, यह साम्प्रदायिकता की आड़ में वोट का ध्रुवीकरण करने की साजिश करती है:अखिलेश

भाजपा लोकतंत्र के लिए है खतरा, यह साम्प्रदायिकता की आड़ में वोट का ध्रुवीकरण करने की साजिश करती है:अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि यह समाज के भाईचारे को तोड़ने और विकास के मुद्दे को भटकाने के साथ साम्प्रदायिकता की आड़ में वोट का ध्रुवीकरण करने की साजिश करती है। भाजपा से जनहित की आशा नहीं की जा सकती हैं। वह किसानों, नौजवानो, अल्पसंख्यकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह निहित स्वार्थों के लिए ही सŸाा चाहती है। इसलिए भाजपा को राष्ट्रहित में रोकना आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी क्योंकि यहीं से भारत की राजनीतिक दिशा तय होगी। श्री अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा से समझदारी के साथ सावधान रहने और अपनी भाषा तथा व्यवहार में संयम बरतने को भी कहा। उन्होंने कहा समाजवादी अपने आचरण से ही मतदाताओं का समर्थन एवं सहयोग प्राप्त करते है। हम सब एकजुट रहेंगे तो भाजपा का अतापता नहीं चलेगा। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री अखिलेश यादव के वाणी, वचन और कर्म में कोई अंतर नहीं है। भारतीय राजनीति में निष्ठा और प्रतिबद्धता के वे उदाहरण हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा की साजिशों का सफलतापूर्वक मुकाबला होगा। श्री यादव ने कहा कि भाजपा समाज में कांटे बोती जा रही है तो अमन की खेती कैसे होगी? समाजवादी पार्टी का बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन हुआ तो भाजपा में बौखलाहट हो गई हैं, विपक्ष की जानवरों से तुलना करने लगे हैं। यह राजनीति में नैतिक मूल्यों की गिरावट का उदाहरण है। वस्तुतः भाजपा के पास विकास का रास्ता नहीं हैं। जिसका सामाजिक एकता और सद्भाव में विश्वास नहीं है तो उसका लोकतंत्र में भी विश्वास नहीं है। जिसका समाजवाद में विश्वास नहीं उसका लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास कैसे होगा? लेकिन भाजपा तो धोखा देने और समाज को गुमराह करने की साजिशें रचने में माहिर है। उसके शासन में जनहित के मुद्दों के समाधान का रास्ता बंद है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबी और आर्थिक गैर बराबरी भारतीय समाज के पिछड़ेपन का परिणाम है। 3 करोड़ मुकदमों में से 98 प्रतिशत गरीबों के ऊपर मुकदमें हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। 1310 जवान आत्महत्या कर चुके हैं। 28 महिलाएं रोज बलात्कार की शिकार होती हैं। गरीब ज्यादातर टीबी के शिकार हैं। सबसे ज्यादा 78 करोड़ नौजवान बेरोजगार है। निरक्षरता की दर काफी ज्यादा हैं। करोडों़ बच्चों के पास किताबे नहीं हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान आत्महत्या कर रहे है। छोटे-छोटे उद्योगधंधे बंद हो गए हैं। जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया हैं। अर्थव्यवस्था का हाल बुरा है। दस्तकारी को खतरा है। आर्थिक व्यवस्था का कारपोरेट विकल्प नही हो सकता है। बेरोजगार नौजवान दर-दर भटकने को मजबूर है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करके बहकाती है। 2 करोड़ नौकरी, किसानों की कर्जमाफी, 15 लाख रूपए हर एक के खाते में जमा करने की बातें सिर्फ गुमराह करने के लिए की गई। जनता अब उसके झूठ से बखूबी वाकिफ हो गई हैं। समाजवादी पार्टी और बसपा के परस्पर सहयोग के बाद सन् 2019 के चुनाव में प्रदेश की जनता फूलपुर -गोरखपुर का इतिहास दुहराएगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *