*बृजमनगंज* शिक्षा के बिना मानव पशु समान है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से अपना स्थान बना रही हैं, समाज के विकास में योगदान दे रही है तो यह तभी सम्भव हो पाया जब उनको शिक्षा ग्रहण का अवसर और अधिकार मिला । भारत मे महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने में सावित्री बाई फुले और फातिमा शेख के संघर्ष उल्लेखनीय हैं।
उक्त विचार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज वृजमनगंज के प्रधानाचार्य डॉ राम अवतार ने सावित्री बाई फुले की 190 वी जयंती समारोह के अवसर पर कही।
कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रधानाचार्य डाॅ राम अवतार, अशोक राय, भरत गुप्ता व डाॅ विजयश्री मल्ल द्वारा सावित्री बाई फुले के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर एवम पुष्प अर्पित करके किया गया। सावित्री बाई फुले का जीवन परिचय कराते हुए डॉ विजय श्री मल्ल ने कहा कि उन्होंने स्त्री शिक्षा के अधिकार के लिए जो संघर्ष किया जिसके कारण आज हम सब शिक्षा लेने का अवसर पा रहे हैं उसके लिए स्त्री जाति सदैव उनकी आभारी रहेगी। स्त्री जीवन के लिए उनका योगदान को युगों युगों तक याद रखा जाएगा।
कुछ छात्र छात्राओं ने कविता पाठ भी किया और सावित्री बाई के जीवन पर भाषण दिए।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक राय ने कहा कि आज उनकी जयंती मनाना, केवल उन्हे याद करने का अवसर नही बल्कि हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेना है।
अंत मे सभी ने सावत्रीबाई फुले के मार्ग चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गोपाल कुमार, नरसिंह चौरसिया, परशुराम चौरसिया, संजय पासवान, संजय सिंह, राकेश मौर्य, श्रीचन्द यादव सहित दर्जनों शिक्षक व सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






