Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 11:08:15 AM

वीडियो देखें

महाराजगंज। ईट भट्ठे पर मिला मुनीब का शव,आंधी मे सीमेंटशेड से दबकर मौत की आशंका

महाराजगंज। ईट भट्ठे पर मिला मुनीब का शव,आंधी मे सीमेंटशेड से दबकर मौत की आशंका
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

कोतवाली थानाक्षेत्र के गौनरिया बाबू के पश्चिम सीवान मे निर्माणाधीन ईट भट्टे पर मुनीब का शव मिला है।ईट भट्ठे पर लगे नल के पास गड्ढे के पानी मे शव को देख एक अन्य मजदूर साथी ने ग्रामीणो को घटना की सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार शिकारपुर के भिसवा निवासी नगेन्द्र मोदनवाल का गौनरिया बाबू मे ईंट भट्ठे का निर्माण हो रहा है।ईंट भट्ठे पर मुनीब अपने साथी मजदूर मुन्ना निवासी क्रान्ति चोराहा के साथ रात को भोजन किया।मुन्ना के अनुसार खाना खाकर घनश्याम पुत्र कूदार नल पर हाथ धोने गया।उसके बाद वापस नही लौटा।मुन्ना ने उसे आस पास ढूंढा लेकिन घनश्याम को नही देखा।सुबह जब मुन्ना बर्तन धोंने नल पर गया तो पानी मे मुनीब का कपड़ा दिखा।इसके बाद उसने ग्रामीणो व भट्ठा मालिक को सूचना दी।ईंट भट्ठे पर मुनीब की मौत की सूचना पर ग्रामीण की भीड़ जुट गयी।चौकी इंचार्ज महेन्द्र ने हमराहियो के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लिया और तहकीकात मे जुट गये।शव के ऊपर मजदूरो के लिए बने सीमेंट का शेड टूट कर बिखरा है,अनुमान लगाया जा रहा है कि आंधी मे उड़े शेड से चोटिल होने पर मुनीब की मौत हुई है।फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस तहकीकात से ही हो पाएगी।घटना स्थल पर पहुंचे मुनीब के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *