Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:56:35 AM

वीडियो देखें

किसान सम्मान दिवस 23 दिसम्बर को

किसान सम्मान दिवस 23 दिसम्बर को
से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

बहराइच 28 नवम्बर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस के अवसर पर 23 दिसम्बर 2021 ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर जनपद एवं ब्लाक स्तर पर समुचित निष्ठा एवं गरिमा के साथ किसान गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जिसके मुख्य अतिथि के तौर पर मा. मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं अन्य विशिष्ठ व्यक्तियों को आमंत्रित किया जायेगा। ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ कार्यक्रम एवं विकास गोष्ठी में कृषि एवं सम्बद्ध विभाग यथा सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, रेशम एवं गन्ना विभाग द्वारा सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के अवसर पर जनपद स्तर पर 23 दिसम्बर 2021 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से फसल अनुसंधान केन्द्र, बहराइच में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें जनपद के सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जायेगा तथा कृषि एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाये जायेंगे। इसी प्रकार प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ का आयोजन कर कृषकों को सम्मानित किया जायेगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *