रुपईडीहा बहराइच। भारत के महाराष्ट्र व विभिन्न महानगरों में फैल रहे कोरोना के कारण नेपाली नागरिक तेजी से अपने वतन नेपाल लैट रहे हैं। जिसके कारण भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे से सटी नेपाली जांच चौकी जमुनहा पर नेपाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हेल्थ पोस्ट स्थापित कर दिया गया है। भारत की ओर नेपाल जाने वाले प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 8 जनवरी को नेपाल जाने वाले लगभग 710 नेपाली नागरिकों की कोरोना की जांच की गयी। जिसमें 41 लोगों संक्रमित पाये गये। इस संबंध में जानकारी देते हुए हेल्थ डेस्क के लैब टेक्नीशियन चिंरंजीवी ज्ञवाली ने बताया कि 710 नेपाली नागरिकों की जांच के दौरान 41 नेपाली नागरिक संक्रमित पाए गए हैं। इनमे सर्वाधिक भारत के महाराष्ट्र से आये हैं। कोरोना पुष्टि होने के बाद इन लोगो को एम्बुलेंस द्वारा नेपालगंज के बाल मंदिर के पास स्थापित आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने जाने वालों के लिए 7 जनवरी से बार्डर पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में बार्डर पर तैनात सशस्त्र पुलिस बल के एसआई आर मगर ने पत्रकारों को बताया कि भारत से नेपाल जाने वाले लोगो को मास्क बिना लगाए नेपाल जाने पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि जितने लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनमें सर्वाधिक नेपाल के पर्वतीय जिलों के निवासी हैं। इन लोगो को कुछ दिन नेपालगंज में ही आइसोलेशन सेंटर में रख कर संबंधित गांव सभाओ से समन्वय स्थापित कर उनके निवास स्थान पर भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इक्के, तांगे व पैडल रिक्शो का भी आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






