अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल कांकरोली के तत्वाधान में मुनि श्री संजय कुमार जी ठाणा 4 के सानिध्य में नया बाजार, सभा भवन में लेश्या शिल्पशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आरंभ मुनि श्री प्रकाश कुमार जी ने नमस्कार महामंत्र से किया । मंगलाचरण का मधुर संगान मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से किया गया।मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती उषा जी कोठारी ने सभी बहनों का स्वागत किया।मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्रीमती जतन देवी ढीलीवाल और परामर्शक श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी ने लेश्या कितनी है ? लेश्या कहां पाई जाती है? लेश्या और कर्म बंध का क्या रिश्ता है? शुभ (प्रशस्त) और अशुभ( अप्रशस्त) लेश्या कितनी है?इसके बारे में विस्तार से विवेचन किया।श्री प्रकाश कुमार जी ने रंगों को आहार के परिपेक्ष में बताया।अलग-अलग रंगों का स्वास्थ्य पर क्या इफेक्ट पड़ता है और रेनबो डाइट के बारे में बताया। मुनि श्री सिद्धप्रज्ञ जी ने रंगों का अपने जीवन में क्या importance है यह बताते हुए, रंगों के ऊपर प्रायोगिक ध्यान करवाया।मुनि श्री धैर्यकुमार जी ने लेश्या बदलो – भाग्य बदलो, इस टॉपिक पर लेश्या के बारे में मार्मिक तरीके से समझाया। शासन माता साध्वी प्रमुखाश्री कनक प्रभाजी की पुस्तक ‘अमृतम्’ का विमोचन सभाध्यक्ष श्रीमान प्रकाश जी सोनी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती इंद्रा जी पगारिया और मंत्री मनीषा जी कच्छारा ने किया। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा छःलेश्या जामुन के पेड़ के रूपक की एक सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुति की गई। सभी ने ओम् अर्हम द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया।कार्यशाला का कुशल संचालन सहमंत्री स्वीटी जी बागरेचा ने किया और आभार ज्ञापन कीर्ति जी कोठारी ने किया। लगभग 50 बहनों की उपस्थिति में सुंदर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






