Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, September 5, 2026 12:47:28 AM

वीडियो देखें

जलभराव से शैक्षणिक संस्थान के छात्र व क्षात्राएं परेशान, सौंपा ज्ञापन

जलभराव से शैक्षणिक संस्थान के छात्र व क्षात्राएं परेशान, सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट : रियाज अहमद 

 

बहराइच। मोहल्ला सालार गंज के बगल में मीरपुर कस्बा किसान बाज़ार के पीछे स्थित मदरसा सुल्तानुल उलूम व एमoएसo पब्लिक स्कूल के रास्ते में नगर पालिका की ओर से रास्ते में कूड़ा डम्प किए जाने के कारण बरसात का पहला पानी रोड पर भर गया है। जिससे शैक्षणिक संस्थाओं को आने जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर आज दोपहर 1 बजे मौलाना सिराज मदनी ने नगर पालिका ईओ को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें कूड़ा हटवाए जाने व पानी निकासी व साफ सफाई हेतु मांग की गई है। ज्ञात हो कि अभी कुछ महीना पूर्व भी नगर पालिका की ओर से उक्त स्थान पर कूड़ा डम्प किए जाने की शिकायत नगर मजिस्ट्रेट से की गई थी। जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई थी, और कूड़ा को हटवा कर साफ़ सफाई करवा दी गई थी। मौलाना सिराज मदनी ने आज के ज्ञापन में शीघ्र अति शीघ्र कूड़ा हटवाए जाने व पानी की निकासी व साफ सफाई हेतु मांग की गई है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *