कर्तनिया घाट वन्यजीव प्रभाग अन्तर्गत कर्तनिया रेंज के सदर बीट स्थित गुलरा गांव मे पिछले कई माह से तेंदुए का अातंक मचा हुआ है वन विभाग ने सर्तकता दिखाते हुये पिछले 3 माह में 2 तेंदुए पिजरे मे कैद भी किये फिर भी तेंदुअो का आबादी क्षेत्र में आना जाना बना है। विगत 16 अक्टूबर 2018 को गुलरा गांव में तेंदुआ 19 वर्षीय बालिका पम्मी उर्फ प्रीती मौर्या को अपना निवाला बना चुका है तथा कुछ दिन पूर्व तेंदुआ दिन में करीब 10:00 बजे गुलरा गांव में ही अशोक मौर्य को घायल करके राम सिंह के घर में घुस गया था। जिसके बाद ग्रामीणों की अोर से काफी शोर शराबा मचाया गया व वन विभाग को सूचना दी गई। करीब 4 घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा। इस घटना के बाद वन विभाग ने सर्तकता दिखाते हुये भिन्न-भिन्न तिथियों में जो राजेंद्र सिंह पुरवा के विद्यालय प्रांगण में पिंजरा लगा दो तेंदुअो को पकड़ा। गुलरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से एक तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ गन्ने से निकलता देखा जा रहा है जिसकी सूचना ग्राम वासियों की अोर से वन अधिकारी व कर्मचारियों को दी गई तथा पिंजड़े लगाने की मांग भी की गई। तमाम प्रयास के बाद 4 दिन पूर्व एक वाचर के द्वारा पिंजरा तो रखवा दिया गया है किंतु वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही से अभी तक उस पिंजरे को न तो सही ढंग से लगाया गया है अौर न ही पिंजरे में तेंदुए के लिए बकरी ही बांधी गई है। ग्रामीणो का कहना है कि तेंदुए के इस तरह खुलेआम घूमने से हमलोगो का अपने घर से अपने खेत खलिहान जाना मुश्किल हो गया है हम सभी शाम होते ही बाल बच्चो के साथ अपने अपने घरो छुप जाने को मजबूर है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






