ठूठीबारी कस्बा में तिरंगा यात्रा यात्रा वन्दे मातरम निकाल कर अमर शहीदों के बलिदानो को याद किया गया। यह तिरंगा यात्रा ठूठीबारी के विकास मंच के नेतृत्व में निकाला गया। यात्रा इंडो नेपाल सीमा से लेकर मेन कस्बा होते हुए नौतनवा रोड के राजाबारी पुल तक किया गया। जिसमें कस्बा के सभी विद्यालय के बच्चो, गुरुजन एवं ठूठीबारी की समस्त सम्मानित जनता व दूर दराज से आये हुए अतिथि भी शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा में ठूठीबारी की रजिस्टर्ड समाज सेवी संस्था रोशनी ट्रस्ट के द्वारा यात्रा में शामिल सभी बच्चो व सम्मानित लोगो को जलपान कराया गया। साथ ही साथ हमारे देश की आन बान शान तिरंगा का स्वागत में पुष्प वर्षा किया गया। रोशनी टीम ने यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तथा सभी तरीके से यात्रा को सफल बनाने में लगी रही। इस मौके पर विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष रौनियार, उपाध्यक्ष मुकेश निगम,देवव्रत पांडेय, सन्नी सिंह,रोशनी ट्रस्ट ठूठीबारी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, सचिव विश्वम्भर पाठक, विवेक गुप्ता, बलराम पाठक, कृष्णा पाठक,अरुण पाठक, श्याम निगम,सिद्धार्थ निगम,राज निगम, महेश निगम,पवन विश्वकर्मा, प्रवीण मिश्रा,दिनेश रौनियार, सुधीर गुप्ता,जितेंद्र पाण्डेय, मदन गोपाल गुप्त,संतोष पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






